फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगल हत्याकांड में पुनीत पर तामील हुआ वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


खैर के बहुचर्चित विजय गंगल हत्याकांड में पुलिस ने जमानत तुड़वाकर जेल गए आरोपी पुनीत पर गुरुवार को वारंट तामील करा दिया। उसे अदालत में तलब किया गया, जहां उस पर गंगल हत्याकांड का आरोपी वारंट तामील कराया। इसके अलावा पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने के लिए भी आवेदन किया है, जिस पर सुनवाई की तारीख नियत कर दी गई है।

खैर के कारोबारी विजय गंगल हत्याकांड में पिछले दिनों पुलिस ने सूरज नाम के एक शूटर को पकड़कर जेल भेजा था। उसी दिन पुलिस ने यह स्वीकारा कि इसमें पुनीत नाम का एक शूटर भी शामिल है और वह जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है।
विज्ञापन


उसी से यह बात उजागर होगी कि किसने कितने रुपये की और क्यों सुपारी दी। इसे लेकर पुलिस ने पहले उसके खिलाफ वारंट अदालत भेजा और गुरुवार को अदालत ने उसे तलब किया। जहां उस पर गंगल हत्याकांड का आरोपी वारंट तामील कराया।
विज्ञापन


साथ में पुलिस ने रिमांड आवेदन भी किया है। जिस पर ईद बाद सुनवाई होगी और रिमांड की तारीख व समय निर्धारित होगा। बता दें कि गंगल पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ के बेहद करीबी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें