फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में पांच चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। सादाबाद में पंाच स्थानों पर अब जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। नगर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर तीसरी निगाह से निगरानी रखी जाएगी। कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया जा चुका है। इससे नगर की सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी।

चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत नगर की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रख रही है। इसके लिए नगर में पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिए सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। कैमरों मेें रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मौजूद रहेगी। पुलिस प्रशासन को भी इन कैमरों से काफी मदद मिल सकेगी। यह सीसीटीवी कैमरे बिनोवा नगर चौराहा, बस स्टेंड बाईपास, मथुरा अड्डा, आगरा गेट चुंगी, सुभाष गली चौराहा पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इन कैमरों को लगाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि नगर की साफ सफाई, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था से लेकर अब नगर की सुरक्षा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। नगर के विकास के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें