फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के परिचालक को पीटा, कैश छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद।

आगरा से अलीगढ़ जा रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस को कुछ लोगों ने आगरा चुंगी के पास मंदिर बैजनाथधाम के पास रोककर परिचालक को पीटकर घायल कर दिया।

परिचालक ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। तहरीर में परिचालक ने इन लोगों पर सात हजार रुपये का कैश छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया है।

अलीगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 81-एएफ 0784 के परिचालक सत्यपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी कोरेह रघुपुर अलीगढ़ ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाए कि बस आगरा से अलीगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन


तभी बैजनाथ मंदिर के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली, जिसके पास आठ-दस लोग खड़े हुए थे। इन लोगों ने बस को रुकवाया और बस में आकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोट आईं। यह लोग उससे सात हजार रुपये का कैश भी छीन ले गए।
विज्ञापन


परिचालक ने बताया कि जब वह सुबह अलीगढ़ से आगरा की ओर बस लेकर जा रहा था तो बस में एक युवक से उसकी झड़प हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें