फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहबाजपुर बंबा के निकट मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।

सादाबाद। सादाबाद-बहरदोई मार्ग पर शहबाजपुर बंबा की पुलिया के पास सड़क पर मंगलवार की तड़के एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैली गई। मृतक व्यक्ति के सिर से लगातार खून बह रहा था। आशंका जाहिर की जा रही थी किसी ने इस युवक की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर मौके पर पुलिस अफसर भी पहुंच गए। विधि प्रयोगशाला की टीम ने भी मौके पर छानबीन की। एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को मृतक के कपड़ों से सिर्फ ट्रेन की दो टिकटें मिलीं। शहबाजपुर बंबा के पास से जब कुछ लोग गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि करीब 22 वर्षीय किसी युवक की लाश सड़क के बीचों-बीच पड़ी है। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो मृतक युवक के सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज सतीशचंद्र मौके पर पहुंच गए। बाद में सीओ योगेश कुमार भी पहुंच गए। इन पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मृतक के कपड़ों से ट्रेन की सिर्फ दो टिकटें मिलीं।

मौके पर आसपास के कई गांवों के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि शव मिला है, मृतक के सिर पर चोट है। मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए हैं, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह तो शिनाख्त होने के बाद ही पता चल सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोरचरी में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें