क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के हतीसा बाईपास पुल के पास हुई आगरा के फाइनेंस कर्मी के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उसके पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी था।
उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने पहले आगरा के एक फाइनेंस कर्मी के साथ हतीसा पुल के पास हत्या कर उससे लैपटॉप और रुपये लूट की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने कई आरोपियों को पिछले दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस मामले में पांच हजार का इनामी विनीत उर्फ कलुआ निवासी नवीपुर फरार चल रहा था। इसे भी पुलिस ने रुहेरी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
इसके पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया है। एसएचओ योगेश सिरोही ने बताया कि फाइनेंस कर्मी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।