न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। बिसावर चौकी के उपनिरीक्षक सौहराब खां ने गांव नगला छत्ती में एक युवक द्वारा अपने दादा को चारपाई पर डालकर मारपीट व गाली गलौज करने के वायरल हुए वीडियो के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में सोहराब खां ने कहा कि उन्होने वायरल वीडियो की जांच की। उनके मोबाइल व्हाट्स एप नंबर 9368740978 पर एसपी सिंह के मोबाइल नंबर 7409336321 से एक वीडियो आया, जिसमें रिंकू पुत्र रनवीर सिंह उम्र करीब 27 साल निवासी नगला छत्ती थाना सादाबाद हाथरस द्वारा अपने दादा के भाई देवीचरन पुत्र चेतराम उम्र लगभग 75 साल निवासी नगला छत्ती थाना सादाबाद की पांच बीघा जमीन अपने नाम कराने को लेकर उनके साथ में चारपाई पर डालकर मारपीट व गाली गलौज करते दिखाया गया है, जिसमें एक सीनियर सिटीजन के साथ मारपीट व गाली गलौज करते दिखाया गया है।
रिंकू धारा 323, 504 और सिटीजन अधिनियम की धारा 24 का दोषी पाया गया है।