फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोठ के लिए गया सैनिक लापता, पत्नी ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद (हाथरस)। गांव गढ़ी गुमानी निवासी एक सैनिक लापता हो गया। पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

वीनेश गौतम पत्नी कुसुम बिहारी गौतम निवासी गढ़ी गुमानी सादाबाद ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उनके पति कुसुमबिहारी 15 सितंबर को शाम पांच बजे अपने तैनाती स्थान पठानकोट के लिए गए थे। उसके पति सेना के ईएमई वर्कशॉप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


16 सितंबर को उन्हें विभाग मेें ड्यूटी के लिए पठानकोट यूनिट को रिपोर्ट करनी थी। वीनेश ने बताया कि जब उसने 16 सितंबर को यूनिट के अधिकारी को फोन लगाया तो पता चला कि उनके पति ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं हैं। उसने अपने पति पर भी फोन किया, लेकिन फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें