फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
विज्ञापन


लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कार से घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया, जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। दोनोें बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाल सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वह एसएसआई जयप्रकाश चंद तिवारी, एसआई मदन सिंह व फोर्स के साथ रात दो बजे सासनी रोड पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक लाल रंग की क्विड गाड़ी आती नजर आई। रुकने के लिए इशारा करने पर पुलिस पर फायरिंग करते हुए गाड़ी सवार गोंडा की ओर भाग निकले। इस पर गोेंडा पुलिस को सूचना देकर भागे बदमाशों का पीछा किया गया।
विज्ञापन


उधर गोंडा इंस्पेक्टर छोटेलाल, एसआई कृष्णपाल सिंह, प्रदीप मालिक, संदीप राणा फोर्स के साथ दूसरी ओर से आ गए। गोंडा पुलिस को देखकर बदमाशों ने अपनी गाड़ी इगलास की ओर मोड़ दी। कुआं गांव के समीप गोंडा रोड पर जीप खड़ी कर पुलिस टीम जीप की आड़ लेकर छिप गई। इसी बीच गोंडा की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस पर बदमाश गाड़ी से उतरकर एक कोठरी के पीछे जा छिपे और पुलिस पर गोली चलाने लगे।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की, जिसमें दो बदमाशों के कराहने की आवाजें आने लगीं। अन्य बदमाश भाग निकले। मौके पर दो बदमाश मिले जिनके पैरों में गोली लगी थी। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए बदमाशों मो. आजाद पुत्र छुट्टन खां मेवाती निवासी काम का बास, डीग, भरतपुर (राजस्थान) व रामनिवास शर्मा उर्फ बब्बन पुत्र दाऊ जी निवासी नगला चंद्रभान, फरह (मथुरा) शामिल हैं।

उन्होंने अपने भागे हुए साथियों के नाम मरगूब उर्फ नावेद पुत्र कयूम निवासी हसनपुर मुजाफ्ता थाना हयातनगर, जिला संभल, हरीकांत शर्मा पुत्र शिवलहरी निवासी अयेरा थाना राया मथुरा, महादेव शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी नगला चंद्रभान थाना फरह जिला मथुरा बताए हैं।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि यह बदमाश क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यह लोग ट्रैक्टर लूट करने आये थे। कुछ दिन पहले भी गहलऊ से लूट की गई थी। उनके आपराधिक इतिहास की जनपद मथुरा और राजस्थान से जानकारी की जा रही है। पकड़े गए बदमाश अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें