फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगों से भरी गाड़ी रोकने पर बवाल, प्रधान प त पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवां (अलीगढ़)।
विज्ञापन


मुर्गों से भरी गाड़ी रोकने पर रविवार को सुमेरा गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच बवाल हो गया। समुदाय विशेष के लोगों ने प्रधान का घर घेर लिया। ग्राम प्रधान के पति पर गोली चलाई। घर के अंदर छिपकर प्रधान पति ने अपनी जान बचाई। उधर गोली चलने और गालियों का शोर सुनकर सुमेरा के लोग जुटने लगे तो हमलावर भाग निकले। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस के साथ ही गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया।

सुमेरा दरियापुर निवासी ग्राम प्रधान के पति धनंजय पंडित पुत्र रामवीर शर्मा रविवार को सात-आठ लोगों के साथ अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच जवां की ओर से मुर्गों से लदी एक गाड़ी सुमेरा की ओर आई। गाड़ी से बदबू आ रही थी। धनंजय पंडित ने मुर्गों को काटने के बारे में अनुमति पत्र दिखाने को कहा।
विज्ञापन


ड्राइवर के मना करने पर गाड़ी को वापस कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज तहजीब, आजाद पुत्रगण नसरुद्दीन व कलुआ पुत्र इस्लाम निवासी सुमेरा उनके पास पहुंचे और गालीगलौज करते हुए तीन दिन के अंदर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद नसरुद्दीन पुत्र नजीर व दो-तीन लड़के प्रधान के दरवाजे पहुंचे और धनंजय पंडित से हाथापाई की।
विज्ञापन


धनंजय पंडित के अनुसार नसरुद्दीन ने फोन कर अपने लड़कों के साथ समुदाय विशेष के करीब डेढ़-दो सौ लोगों को बुला लिया। उनके हाथों में लाठी, डंडे, तमंचे, फरसे, लोहे की राड थीं। उन्होंने घर घेर लिया। तहजीब ने धनंजय पंडित पर गोली चलाई, जिस पर वह जान बचाकर घर के अंदर भागे। प्रधान पति की सूचना पर एसआई योगेंद्र सिंह धामा फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ तृतीय ने पहुंचकर थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। एहतियात के तौर पर सुमेरा में पुलिस व पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें