फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने कीटनाशक कंपनी संचालक से लूटी कार

Fri, 05 Oct 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पल क्षेत्र में हामिदपुर-स्यौराल के मध्य गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कीटनाशक कंपनी संचालक से क्रेटा कार लूट ली। वारदात के वक्त कार सवार अपने भाई की ससुराल में देवी जागरण का न्यौता देने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आते बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर लूटपाट की और तमंचे की बट मारकर सिर भी जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद कार सवार को धान के खेत में फेंक कर कार व अपनी बाइक लेकर भाग गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस घटना को संदेह की दृष्टि से भी देख रही है।

मूल रूप से इगलास के मौहरेनी बेसवां से सटे गांव लुखटिया के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले योगेंद्र चौधरी पुत्र राम सिंह इंदौर में देव एग्रो केमिकल के नाम से कीटनाशक दवा कंपनी चलाते हैं। वह पश्चिमी यूपी में खुद ही मार्केटिंग के लिए अपनी क्रेटा कार नंबर एमपी 09 सीटी.9941 से आते हैं। आने वाली 18 अक्तूबर को गांव में देवी जागरण होना है।
विज्ञापन


उसके निमंत्रण पत्र भी उनकी गाड़ी में पड़े हुए थे और वह बुलंदशहर में पार्टी से मिलकर लौट रहे थे। इसी बीच उन्हें भाई की ससुराल स्यारौल में कार्ड देने की याद आई तो रात करीब 9 बजे वह हामिदपुर होते हुए स्यारौल की ओर मुड़ गए। इस दौरान रास्ता भूल गए। इसी बीच गांव से 50 कदम पहले सामने से बाइक पर आते तीन युवकों से इन्होंने स्यारौल का रास्ता पूछा।

इस पर युवकों ने तमंचा तान दिया और दूसरे ने गाड़ी की चाभी खींच ली और योगेंद्र को नीचे उतार लिया। विरोध पर तमंचे की बट सिर में दे मारी और बगल में धान के खेत में धकियाकर गिरा दिया। बदमाश आपस में योगेंद्र को गोली मारने की बात कह रहे थे। इस पर योगेंद्र ने उनके सामने सरेंडर कर दिया और फिर बदमाश कार व बाइक लेकर भाग गए।

कार में लैपटॉप, पर्स में दस हजार रुपये करीब, कागजात व कुछ कपड़े भी रखे थे। इस दौरान बदमाशों ने मोबाइल भी छीना था, मगर उसे वापस कर गए। इस सूचना पर गांव से भाई के ससुराली व इंस्पेक्टर टप्पल संजय पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने लिखित तहरीर ले ली है।

पीड़ित भाई की ससुराल में रुके हैं। इंस्पेक्टर संजय पांडेय के अनुसार रिश्तेदारों ने बताया कि वह अचानक बिना बताए पहली बार स्यारौल आ रहे थे। सामने से बदमाशों द्वारा लूटना बताया जा रहा है। गाड़ी किस तरफ ले गए, यह भी नहीं पता है। फिलहाल घटना के प्रति संदेह लग रहा है। जांच व तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें