फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी का अपहरण कर कई दिनों तक गैंगरेप किया गया। दो दिन पूर्व किशोरी को आरोपी उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो दिन तक थाने के चक्कर काटता रहा पर केस नहीं दर्ज किया गया। इस पर उसने एसपी को जानकारी दी। एसपी के आदेश पर दरियाबाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि 21 जून को उसकी नाबालिग पुत्री खेतों की ओर गई थी। वापस नहीं आने पर उसने थाने पर तहरीर दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 28 जून को घर पहुंची पुत्री ने बताया कि खेत जाते समय गांव के ही सुजीत व अंबर ने उसका अपहरण कर लिया।

यहां से दोनों उसको थाना टिकैतनगर के गांव रानीमऊ में एक सूने घर में ले गए और वहां तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ही ग्राम कोठरी गौरिया लेकर गये और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। 27 जून की रात को दोनों उसे अपने गांव लेकर आए और रात भर अपने घर पर रखने के बाद सुबह उसके घर के बाहर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन


बालिका का आरोप है कि सुजीत और अंबर ने शिकायत करने पर जान से मार देेने की धमकी भी दी। 28 जून को पिता ने दोबारा थाने पर पहुंच मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी पर दरियाबाद पुलिस ने मामले को झूठा बताया। इस पर पीड़ित पिता ने एसपी अनिल कुमार सिंह से मिलकर मामले की तहरीर दी।

जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने दरियाबाद के थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सक्रिय हुई दरियाबाद पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें