फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहंशाहबाद और सराय लड़िया में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मामूली बात पर पथराव हो गया। थाना सासनी गेट के मोहल्ला लड़िया में कोरी समाज के दो बच्चों को अपने साथ ले जाने पर दो समुदायों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग चुटैल हुए।

मौके पर कई थानों के पुलिस बल सहित पीएसी और स्वाट टीम भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जबकि थाना क्वार्सी के शहंशाह बाद में उधारी के रुपयों के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर दिया। दोनों ही जगह स्थिति नियंत्रित है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहल्ला लड़िया का रहने वाला एक युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह चोरी जेबकटी आदि करता है। मंगलवार को यह दूसरे समुदाय का अपराधी टाइप का युवक कोरी समाज के दो बच्चों को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने इन बच्चों के साथ मारपीट की।

बच्चों ने जब अपने साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी अपने-अपने परिवारों में दी तो वहां आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में कोसी समाज की महिलाएं, पुरुष इकट्ठा होकर युवक के घर के पास पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों ओर से टकराव की स्थिति बन गई और कुछ ही देर में दोनों ओर से पथराव होने लगा।

सूचना पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, दोनों सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना कोतवाली, सासनी गेट, देहली गेट का पुलिस बल, पीएसी और स्वाट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और पथराव करने वालों को तितर-बितर किया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस को कोरी समाज की ओर से तहरीर दी गई है।

उधारी के लिए आपस में ही भिड़े दो पक्ष
दूसरी घटना थाना क्वार्सी के जमालपुर के शहंशाहबाद में हुई। यहां पर रहने वाले जैनुद्दीन पुत्र फर्रूख खान उर्फ बाबू शाह निवासी गली नंबर छह ने पांच हजार रुपये मोहल्ले में ही रहने वाली फराह पत्नी सद्दाम को उधार दे रखे हैं। मंगलवार को जब जैनुद्दीन उधार के पैसे मांगने फराह के पास गया तो फराह ने पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों का विवाद भी हुआ। विवाद के बाद जैनुद्दीन पुलिस को तहरीर देने थाना क्वार्सी आ गया। इस बीच आरोप है कि फराह पक्ष के कई लोग जैनुद्दीन के घर पर आए और पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें