फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट और बदसलूकी करने के एक मामले में आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही इलाका पुलिस पर भी आरोपियों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से प्रोग्रेस रिपोर्ट के लिए अदालत से गुहार की गई है।
विज्ञापन


सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट के माध्यम से अदालत को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है थाना क्वार्सी में 24 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी पीड़िता के घर स्वर्ण जयंती नगर स्थित घर में घुस आए और जबरदस्ती करने की नीयत से दबोच लिया। चीखने चिल्लाने पर वह मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में अदालत के माध्यम से पुलिस की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें