फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल, कॉलेज में छेड़छाड़ करते हैं एबीवीपी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसएसपी अंकल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आए दिन कॉलेज में गुंडागर्दी और छात्राओं से छेड़छाड़ करते रहते हैं। ये आरोप डीएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को एसएसपी राजेश पांडेय से मुलाकात के दौरान लगाए।

छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी को बताया कि एबीवीपी के कार्यकर्ता कॉलेज का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी, जो यह मांग करेगा, उसे कॉलेज में पढ़ने नहीं दिया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं में दहशत व्याप्त है। अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोप आधारहीन हैं। कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में दोषी लोग कार्रवाई से बचने के लिए झूठी कहानी बना रहे हैं। असल मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एबीवीपी

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
एबीवीपी का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला। परिषद के नगर सह मंत्री पंकज आर्य पर हमले के दोषियों पर रासुका लगाने की मांग की है। आंदोलन प्रमुख मोहित ने कहा कि अगर आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिषद आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा, महानगर मंत्री सीटू चौधरी, नानक राजपूत, अंकित शर्मा, मधुर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। उधर, पंकज आर्य की मां सावित्री देवी ने अर्जुन सिंह भोलू से पंकज के बारे में हत्या, संगीन अपराध में लिप्त होने का सुबूत मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें