फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना आजाद नगर में युवती को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी के मौलाना आजाद नगर में घरेलू विवाद में हस्तक्षेप करने से रोकने पर भड़के एक व्यक्ति ने युवती को गोली मार दी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक मौलाना आजाद नगर निवासी उज्मा पुत्री मो. अली अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही है। बड़ी बहन सलमा पत्नी अफजाल वहीं पर एक मकान में किराए पर रहता है। रविवार को सलमा और अफजाल में विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामला जब ज्यादा बढ़ा तो मकान मालकिन ने उसमें हस्तक्षेप किया। इस पर सलमा की छोटी बहन उज्मा ने मकान मालिक को टोक दिया कि तुम्हारी ही वजह से झगड़ा हो रहा है तुम दखल मत दो।

आरोप है कि इस पर मकान मालिक चिढ़ गया। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन अंदर ही अंदर मकान मालिक के मन में यह बात खटक गई। कुछ देर बाद सलमा, उज्मा और उसकी एक और बहन, तीनों सब्जी लेने गईं।
विज्ञापन


इस बीच मकान मालिक अपने साथियों के साथ आया और तीनों पर फायरिंग कर दी। एक गोली उज्मा की जांघ में लग गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें