क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल के हमलावरों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने की।
व्यापार मंडल कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यापारी नेताओं ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि जब व्यापारी सुरक्षित नहीं रहेंगे तो व्यापार कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से सरकार बदनाम हो रही है।