फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी इलाके में रविवार शाम सारसौल चौराहे पर रोडवेज बस की चपेट में आए एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि चालक को बस सहित हिरासत में ले लिया गया है।

नगला कलार निवासी 35 वर्षीय बाबू सिंघानिया पुत्र करन सिंह मजदूरी करता था। घर में पत्नी कृष्णा के अलावा दो बेटियां भी हैं।

शाम को वह अपने दोस्त आशू के साथ बाइक सही कराने सारसौल चौराहे पर किसी मिस्त्री के पास गया था, तभी चौराहा पार करते समय दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज की चपेट में बाइक सवार दोनों साथी आ गए। इस दुर्घटना में बाबू की मौके पर मौत हो गई, जबकि आशू जख्मी हो गया।
विज्ञापन


खबर पर तत्काल इलाका पुलिस पहुंच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। मगर पुलिस द्वारा चालक व बस को हिरासत में लिए जाने व तत्काल भीड़ हटाए जाने पर माहौल सामान्य हो गया।
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, गोंडा के गांव कलवारी निवासी पदम सिंह, बच्चू सिंह व इगलास का संजीव कुमार सारसौल बिजलीघर आ रहे थे।

तभी लोधा इलाके में चिकावटी के पास कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें