फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट में महिला की मौत, पिता-पुत्र जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज , अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक टोल प्लाजा के पास शनिवार दोपहर बेटे संग अतरौली से लौट रहे बाइक सवार दंपती को सासनी की ओर से आती तेज रफ्तार मिनी बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

वाकये के अनुसार मडराक के कस्बा ब्राह्मणान निवासी सुनील कुमार अपनी 45 वर्षीय पत्नी रानी व बेटे वेदप्रकाश के साथ दवा लेने शनिवार सुबह अतरौली गए थे। बाइक पर तीनों दोपहर में वापस लौटते समय जैसे ही मडराक टोल पर पहुंचे, तभी सासनी की ओर से आती सिटी बस सेवा की मिनी बस ने बाइक रौंद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां रानी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल बाप-बेटों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें