क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऑपरेशन शूटआउट में पंद्रह अगस्त को शाबाशी पाने वाली अलीगढ़ की पुलिस किशोरी पर तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले चंद शोहदों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
किशोरी के मां बाप दर दर कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रहे हैं। पीड़ित माता पिता शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के जनता दर्शन में अपनी फरियाद लगाई। जिलाधिकारी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है।
डोरीनगर निवासी पीड़ित मां बाप ने बताया कि तकरीबन एक पखवाड़ा हो चुका है। पुलिस ने आरोपियाें को गिरफ्तार नहीं किया है।
उल्टा उनके खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई कर दी है। जिससे घर में तनाव हो गया है। किशोरी का स्कूल जाना बंद हो गया है। उसकी पढ़ाई रुक गई है। तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले शोहदे मोहल्ले के पास के ही हैं और पुलिस के पास जाने पर धमकाते हैं। जान से मारने को कहते हैं।