फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने पांच अवैध वेंडरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शनिवार को जंक्शन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। इसमें पांच अवैध वेंडरों को टीम ने दबोच लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सीएस तोमर के अनुसार तीन वेंडरों को गोमती एक्सप्रेस से तीन और प्लेटफार्म नंबर तीन से दो को दबोचा गया।

इनकी पहचान मुकेश निवासी इटावा, विनोद निवासी औरैया, चंद्रभान निवासी हाथरस, राजेश निवासी मैनपुरी, अवधेश निवासी फिरोजाबाद के तौर पर हुई है। इन सभी के पास से खानपान सामग्री भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से यह लोग यात्रियों को अवैध रुप से खानपान की सामग्री बेच रहे थे। यात्रियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें