फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पहली बार क्रिकेट विशेषज्ञ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की तैनाती

विज्ञापन
अमित पाल, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी।  - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार क्रिकेट विशेषज्ञ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की तैनाती हुई है। मंगलवार को अमित पाल ने उप जिला क्रीड़ा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन



अलीगढ़ के खेल विभाग के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब क्रिकेट पृष्ठभूमि से जुड़े किसी अधिकारी को उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को उम्मीद है कि स्टेडियम में क्रिकेट सुविधाओं के विस्तार और प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में ठोस पहल होगी।


वर्ष 2020-21 में अंशकालिक क्रिकेट प्रशिक्षक अरुंधति के कार्यकाल के बाद से स्टेडियम में क्रिकेट प्रशिक्षक की नियमित तैनाती नहीं हो सकी थी। इससे क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


क्रिकेट विशेषज्ञ अमित पाल के कार्यभार ग्रहण करने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और क्रिकेट गतिविधियों को गति मिलने की संभावना बढ़ गई है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ जनपद की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा और अलीगढ़ में क्रिकेट को नई पहचान मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें