फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भिलावली मोड़ पर पांच दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 11 Jun 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। 
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भिलावली मोड़ स्थित एक मार्केट की पांच दुकानों के शटर काटकर चोर लाखों का सामान चोरी करके ले गए। मार्केट के स्वामी गांव दभौरा निवासी अजय कुमार ने थाने में तहरीर दे दी है। अजय ने बताया कि भिलावली मोड़ पर उनकी मार्केट है। एक दुकान में वह स्वयं खाद-बीज की दुकान करते हैं।
विज्ञापन



मार्केट स्वामी एवं दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को उनकी खाद-बीज की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर तीन गैस सिलिंडर, दस बोरी सरसों और 20 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए। प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी लीलावती क्लीनिक के शटर का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरा और 56 हजार रुपये चोरी कर लिए गए।


गांव कुतुकपुर निवासी सोनू सेंगर की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान तथा गांव हसौना निवासी नीतेश कुमार की दुकान के शटर का ताला तोड़ चुके चोर इन दुकानों से कोई सामान चोरी नहीं कर सके। बासिव हुलारी की टायर-पंचर की दुकान का ताला तोड़ कर रिंच, पाना तथा कंप्रेशर ले गए।
विज्ञापन



कंप्रेशर सुबह को पास ही खड्डे में पड़ा मिल गया। बुधवार की सुबह जब दुकानदार दुकानों पर आए तो ताले टूटे पड़े देखकर सकते में आ गए। थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

चोरी के बाद बिखरा सामान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें