महुआ खेड़ा में सर सैयद गोल्ड कप के मुकाबले में शॉट लगाते खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर आयोजित सर सैयद गोल्ड कप (अंडर-19) में लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने दिल्ली जिमखाना को 176 रन से हरा दिया।
शुक्रवार को लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 282 रन बनाए। शौर्य सिंह ने 42 गेंद पर पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। शुभंकर शुक्ला ने 60 गेंद पर 10 चौके व एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए।
दिल्ली जिमखाना के मनप्रीत सिंह व नमन ने चार-चार विकेट झटके। जवाब में उतरी दिल्ली जिमखाना 106 रन पर सिमट गई। दिल्ली को लखनऊ ने 176 रन से हरा दिया। आकाश मंडल ने 35 रन व नमन ने 28 रन बनाए। लखनऊ के गेंदबाज आसिफ अली ने तीन विकेट, प्रिंस मौर्य व मुदस्सिर इस्लाम ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच शौर्य सिंह रहे। अंपायरिंग शाहिद सैफी व आसिफ रजा और स्कोरिंग राजेश सिंह ने की। इस अवसर पर अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब, टूर्नामेंट सचिव अर्जुन सिंह फकीरा, मसूदुज्ज्फर अमीनी, सतीश यादव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।