फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कार की टक्कर से गाय की मौत, हंगामा-जाम

विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे पर गाय की मौत के बाद घटना स्थल पर तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड स्थित शंकर विहार कॉलोनी के बाहर रविवार देर रात कार की टक्कर से गाय की मौत पर लोग आक्रोशित हो गए। यहां लोगों ने रामघाट रोड पर जाम लगा दिया। खबर पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत करते हुए कुछ ही देर में जाम खुलवाया।
विज्ञापन

वाकया रात करीब नौ बजे का है। तभी शंकर विहार कॉलोनी के बाहर कार से टकरा कर गाय की मौत हो गई । इस पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान चालक कार लेकर भाग गया। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तो सूचना पर आई लैपर्ड यह कहकर चली गई कि आप लोग गाय को दफन करा दें। इसी बात पर लोग भड़क गए और रामघाट रोड पर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना पर इंस्पेक्टर क्वार्सी आदि पहुंच गए। लोगों को समझाकर शांत किया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि लोग गुस्सा होकर सड़क पर एकत्रित हुए थे। मगर समझाकर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें