फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 31 मार्च से, यह है प्रक्रिया

Sat, 25 Mar 2023 09:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

काउंसिलिंग के लिए 500 रुपये विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जमा करने के बाद शुल्क की रसीद काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ की शोध प्रवेश परीक्षा में सफल और परीक्षा देने से वंचित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 31 मार्च से होगी। शोध प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी 2023 को हुई थी। एसवी कॉलेज के शेखर सराफ सभागार में काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन


काउंसिलिंग के लिए 500 रुपये विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जमा करने के बाद शुल्क की रसीद काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को प्रस्तुत करना होगा। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि 31 मार्च को शोध प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त समस्त विषयों के सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। 

1 अप्रैल को वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, संस्कृत, मनोविज्ञान, भूगोल, हिंदी, इतिहास, रक्षा एवं रणनीति अध्ययन व चित्रकला विषय में शोध करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। 2 अप्रैल को वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, विधि, संगीत, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, बीएड व अंग्रेजी विषय में शोध करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन


छात्र संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र का करेंगे विरोध 
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने का विरोध स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि वह विवि के इस आदेश को मानने के लिए कतई तैयार नहीं हैं। इसके लिए विवि को सोचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें