फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने अस्पताल में झाड़ू लगाई

विज्ञापन
दीनदयाल हॉस्पीटल में सफाई अभियान चलाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष जादौन व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सीतापुर में हिरासत के दौरान झाड़ू लगाए जाने के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी आक्रोश में हैं । शुक्रवार को कांग्रेसियों ने दीनदयाल अस्पताल सहित जिले के कस्बा में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर में झाड़ू लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन एडवोकेट के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वरिष्ठ नेता विनोद पांडे ने कहा कि प्रियंका गांधी के संबंध में सरकार के जिम्मेदार पद पर बैठे हुए पदाधिकारी के द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी शोभा नहीं देती। इसके अलावा जो पार्टी बेटी बचाओ और बेटियों के पढ़ाने के साथ उनके सम्मान की भी बात कहती है उसके नेता के द्वारा टिप्पणी करना और भी निंदनीय है। इस अवसर पर एमएल पापा, डॉ. शेर पाल सिंह सविता, सागर सिंह तोमर, डॉ. बृजराज सिंह राणा, मुनीश अहमद, सुषमा शर्मा आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें