फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की तत्वावधान में केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल के दामों में में बढ़ोतरी करने के विरोध में मालवीय पुस्तकालय पर पेट्रोल पंप के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने किया। 2 दिन तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस के अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और नेताओं ने भी हिस्सा लिया। विवेक बंसल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार जनता की समस्याओं को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। उसे सिर्फ अपना राजनैतिक हित साधने के अलावा और कुछ भी नजर नहीं आ रहा। जनता को लच्छेदार बातें सुनाकर बहकाया जा रहा है और देश की जनता शब्दजाल में फँसी हुई है। ये स्थिति काफी दुखद एवं शर्मनाक है। जब देश की जनता भारी कष्टों का सामना कर रही है तब प्रधानमंत्री जनता जो झूठे सपने दिखाकर जनता को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं I
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी बॉबी, पूर्व शहर अध्यक्ष सय्यद वसीम अहमद, रूही खान, मुश्ताक अहमद, जयदेव उपाध्याय, वीरी सिंह बंजारा, डॉ. शेरपाल सविता, तारिक ख्वाजा, साबिर अहमद, नवेद खान, शाहिद खान, गौरव शर्मा, सागर सिंह तोमर, आमिर मुंतजिर, हुसैन रजा, सुनील कुमार, मोहम्मद अनवार, अजमेरी मलिक, मुबश्शिर अली, नादिर खान, नाहर सिंह कठेरिया, मोहम्मद शारिक़, अतर सिंह, अंचित तोमर, हिमांशु जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें