फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्रियंका को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा जा रही प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने अचलताल पर प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री नितिन चौहान वाल्मीकि ने कहा कि आगरा में अरुण वाल्मीकि की हत्या पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। प्रियंका गांधी उनके परिवार से मिलने जा रही थी, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि योगी सरकार की दलित विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है। उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। रामगोपाल रैना, बीरी सिंह बंजारा, नाहर सिंह कठेरिया, शिवम धूरी, आशीष कुमार, अनीता करोतिया, शेखर वाल्मीकि, गगन चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री बिल्लू चौहान ने आगरा की घटना की घोर निंदा की है। अरुण वाल्मीकि सफाई कर्मचारी था। वह थाना जगदीशपुरा में काम करता था। पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए अरुण वाल्मीकि पर गंभीर आरोप लगाकर हिरासत में लिया और पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें