फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कांग्रेसियों ने खाली सिलिंडर लेकर जुलूस निकाला, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ अब रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस रेलवे रोड, मामू भांजा, कंपनी बाग, रोडवेज बस स्टैंड, माल गोदाम से होता हुआ कांग्रेस के जिला कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। खाली सिलिंडर हाथ में लेकर मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर विवेक बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। देश की जनता पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ने से उसके लिए खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, सरकार देश की संपत्तियों को बेच रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, युवा शहर अध्यक्ष उजैर दिलशाद, माया गुप्ता, सुषमा शर्मा, शहनाज बेगम, सुबोध बंसल, सुशील गुप्ता, साबिर अहमद, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, सागर सिंह तोमर, जियाउद्दीन राही, हुसैन रजा, सत्येन्द्र सारस्वत, विनय गुप्ता, सिराज अली, विनोद पांडेय, शकील खान, डा. शेरपाल सविता, अमित ठाकुर, आमिल हुसैन, मुश्ताक अहमद, डा. धर्मेंद्र लोधी, आनंद बघेल, चाहत खान, शीलू चंदेल, आदि मौजूद थे I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें