फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः महाराष्ट्र में हिंसा पर कांग्रेस-वाम दलों का पुतला फूंका

विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर हो रही हिंसा के विरोध में हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने कांग्रेस एवं वाम दलों की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर कांग्रेस एवं वाम दलों की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता अनर्गल आरोप लगाकर हिंसा भड़का रहे हैं। एक समुदाय विशेष को हिंसा की खुली छूट देते हैं। महाराष्ट्र के अमरावती और अन्य स्थानों पर धर्म विशेष के खिलाफ हिंसा इसका जीता जागता उदाहरण है। हिंदू जागरण मंच इस षडयंत्र को नहीं चलने देगा। अब हिंदू जाग गया है। ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है। शवयात्रा निकालने वालों में भाग संयोजक शशांक वशिष्ठ, तरुण आर्य, आशीष वार्ष्णेय, वीरु भदौरिया, पीयूष शर्मा, कार्तिक भारद्वाज, अन्ना पंडित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें