कंगना रनौत का पुतला फूंकते एनयूएसआई जिलाध्यक्ष आकाश मसीह व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
स्वतंत्रता सेनानियों पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष आकाश मसीह के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अभिनेत्री कंगना रानावत का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से अभिनेत्री की देश की नागरिकता रद्द करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष आकाश मसीह ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रानावत का बयान उनकी बिगड़ी मानसिकता को दर्शाता है। देश की आजादी के लिए हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर स्वतंत्रता दिलाई है। कंगना का बयान उन सभी क्रांतिकारियों के त्याग एवं बलिदान का अपमान है। ऐसे इंसान की भारत की नागरिकता रद्द कर देनी चाहिए और पाकिस्तान भेज देना चाहिए। जो स्वतंत्रता सेनानियों के पराक्रम को भीख की श्रेणी में रखती हो।
उन्होंने कहा कि अभी-अभी भाजपा की चाटुकारिता करने से उन्हें भीख में मिले पदमश्री से नवाजा गया है। हम यह मांग करते है कि उनसे यह पद्मश्री सम्मान और सरकार द्वारा दी गई पुलिस सुरक्षा तत्काल वापस ली जाए। उनके दिमाग का इलाज भी कराया जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन पंजाबी, उदित अग्रवाल, साहिम खान, नितिन विवेकी, सहिल्ल, योगेश, पुलकित, अख़्तर खान, शानू कुरैशी, अमजद खान, अब्दुल खान, आकाश सिंह ,तरुण कुमार, अंकित कुमार, रोहित कुमार, रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।