फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्रियंका की गिरफ्तारी पर सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में वाल्मीकि समुदाय के युवक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद लखनऊ से आगरा जा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ में गिरफ्तार किए जाने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं का आक्रोश भड़क गया। युवक कांग्रेस द्वारा कस्बा खैर के हाईवे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया गया। बुधवार की शाम को स्थानीय कांग्रेस नेता भी आगरा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक के नेतृत्व में खैर हाईवे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। रूपेश पाठक ने कहा कि लगातार दूसरी बार प्रियंका गांधी को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस प्रशासन ये भूल रहा है कि सत्ता एक दल की नहीं रहती। जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि यूथ कांग्रेस अपनी नेता की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह, जिला महासचिव उपेन्द्र दुबे, अमन टुंडा, ध्वनि पंडित, वरुण शर्मा, प्रवक्ता रेयान, सचिव मशाहिद, करन, अमन, अजय आदि नेता शामिल रहे।
इसके अलावा, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह जादौन एवं महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी सहित शेर पाल सिंह सविता, समसुल खान, सागर सिंह तोमर, नन्नू मलिक, पायल चौधरी, शाहिद खान, जमील अहमद, विनोद पांडेय, गौरव आदि के साथ आगरा रवाना हो गए हैं। शहर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष शाहिद खान, प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड अजीत चौधरी, डॉ. जमीर अहमद भी आगरा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें