फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 6.55 करोड़ से सुधरेगी अतरौली की 22 सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री संदीप सिंह की विधानसभा क्षेत्र की 22 सड़कों की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 6.55 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसमें सड़कों के नव निर्माण और मरम्मत कार्य होंगे। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विजय कुमार ने बताया है कि गांव बढ़ौली से दक्षिण साइड मार्ग की विशेष मरम्मत की जाएगी इसके साथ गांव सिमथला से चालाकपुर मार्ग, अतरौली रेलवे स्टेशन से सिंधौरा मार्ग व रायपुर मुजफ्ता मार्ग, विधीपुर से राजमार्गपुर तक मार्ग को सुधार होगा।

एपीएम से बाढ़ौली-टंडोली मार्ग, अतरौली पनेहरा जिरौली मार्ग से अन्य जिला मार्ग, हरचंदपुर माइनर की पटरी सेवा, अतरौली कासगंज मार्ग से सिरसा मार्ग, अतरौली-कासगंज मार्ग से गाजीपुर मार्ग तक सुधार होगा।
विज्ञापन


जिरौली बैमवीरपुर मार्ग से किरथला मार्ग, खेड़िया बहादुरगढ़ी से खेड़िया रफातपुर मार्ग, सैदालमपुर से विनामई मार्ग, नरौना बरला मार्ग से चैंडौली बुजुर्ग मार्ग को भी सुधारा जाएगा। एपीएम से नगला खेड़ा मार्ग, हरदोई प्यावली मार्ग से दताचोली मार्ग, दादों सिंधौली मार्ग पर आबादी में मरम्मत कार्य, रामघाट सांकरा से दीनापुर मार्ग, सांकरा इस्माइलपुर मार्ग से गोपालपुर आबादी में आरसीसी कार्य किया जाएगा।

सांकरा इस्माइलपुर मार्ग से गोपालपुर आबादी, पालीमुकीमपुर मार्ग पर हरदोई व बाढ़ौल में आबादी में नाला निर्माण, अतरौली कासगंज मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

-

- हमारी अतरौली के विभिन्न मार्गों का निर्माण व मरम्मत जल्द होगी। इसके लिए बजट भी जारी हो कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा और गति मिलेगी। - संदीप सिंह, राज्यमंत्री।

-

- बेसिक शिक्षा मंत्री के अथक प्रयासों से अतरौली के विभिन्न मार्गों के मरम्मत कार्यों को बजट स्वीकृत हुआ है। जनता के लिए यह बड़ी सौगात और ग्राम्य विकास की दिशा में बढ़ते कदम हैं। - राजवीर सिंह, पूर्व मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें