फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हंगामे के बाद दुल्हन ने किया निकाह से इन्कार, बरात लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोरावर के जलालपुर चौकी इलाके में बुधवार रात निकाह के दौरान हुई मारपीट और हंगामे से क्षुब्ध दुल्हन ने निकाह से इन्कार कर दिया, जिससे बरात वापस लौट गई दूल्हा-दुल्हन पक्ष की ओर कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में दुल्हन के पिता ने बताया कि दावत में खाने के दौरान लोगों के हंगामा करने और मारपीट करने पर हम लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसकी जानकारी पर दुल्हन बेहोश हो गई। बाद में उसने यह कहते हुए निकाह करने से इन्कार कर दिया कि परिजनों के साथ इस तरह मारपीट की जाती है तो बाद में उसके साथ भी ऐसा किया जा सकता है। परिजनों के समझाने पर भी नहीं मानी इस पर बरात वापस लौट गई। वहीं दूल्हे के पिता का कहना था कि बरात में शामिल एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसके चलते कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों परिवारों में आपसी कोई विवाद नहीं है, कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब किया।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दोनों ओर के चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की गई है, जिसमें शाहरुख खान जलालपुर, जुबैर, भुजपुरा, तौहीद , अकरम जमालपुर क्वार्सी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें