फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पीएम से पहले कल आ सकते हैं सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां आ सकते हैं। वे यहां प्रधानमंत्री के आगमन से पहले की तैयारियों का स्वयं जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के अनुसार वे बुधवार दोपहर 12 बजे तक अलीगढ़ आ सकते हैं। उन्हें लखनऊ से हेलीकॉप्टर से चलने के बाद यहां 38वीं वाहिनी पीएसी में हेलीपैड पर उतारने की तैयारी है। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचकर अधिकारियों संग बैठक करेंगे। वे 14 सितंबर को प्रधानमंत्री के संभावित आयोजन स्थल पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले तैयारियों संबंधी बैठक में वह डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह भाजपा के नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। सोमवार देर रात मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की सुगबुगाहट मिलने के बाद प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग मंथन किया। पीएसी में हेलीपैड बनाने को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। अब तक मिली संभावित सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री यहां दो घंटे या उससे अधिक समय तक रुकेंगेे। गौर हो कि सोमवार को मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की थी। सोमवार को सुबह और शाम दो बार लखनऊ के आला अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अलीगढ़ में तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें