फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने जल्द प्रोजेक्ट शुरू कराने को कहा : धनजीत वाड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड पर तीन वर्ष बाद जमीनी काम शुरू हो चुका है। मेन रोड, बिजली स्टेशन बन रहा है, बाकी काम जल्द शुरू होंगे। वित्तीय वर्ष 2018-19 में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का एलान हुआ था। इसके बाद वित्तीय 2019-20 और 2020-21 में आधे से अधिक समय कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। अब संक्रमण दर थमने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट की स्थापना में फिम (फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैन्युफैक्चर्स) के अध्यक्ष धनजीत वाड्रा और उनकी टीम ने भी कड़ी मेहनत की है। प्रोजेक्ट का एलान होने के बाद ही फिम का गठन हुआ था। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जब लोधा में राजा महेंद्र प्रताप विवि की जमीन पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी कर रहे थे तो उन्होंने धनजीत वाड्रा से भी बात की। धनजीत वाड्रा ने बताया कि सीएम योगी ने वहां चल रहे कार्यों की जानकारी की और इसके बाद उनसे कहा कि आप सभी लोग जल्द ही अपनी अपनी यूनिट यहां पर स्थापित कराएं। जिससे काम शुरू हो सके और लोगों को रोजगार मिल सके। गौर हो कि लगभग 19 निवेशकों ने यहां अपनी अपनी जमीन आवंटित कराई है। जिस पर रक्षा क्षेत्र से जुड़े अलग अलग उत्पाद बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें