फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से राहत, गुल रही बिजली हुई आफत

विज्ञापन
रामघाट रोड़ पर बारिश में होकर गुजरते वाहन ।
विज्ञापन

उमस भरी भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को दोपहर बाद बारिश की बूंदे राहत बनकर आसमान से बरसीं। इससे कई दिनों की उमस और तपिश से लोगों को राहत मिली। पहली बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई। शहर के आधे से ज्यादा हिस्से के बिजली घरों की लाइनों पर फाल्ट होने से सप्लाई ठप हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर तक उमस और गर्मी बुरा हाल कर रही थी। लोगों की निगाहें आसमान पर थीं। उम्मीद थी कि बारिश हो और कुछ राहत मिले। उम्मीद के मुताबिक दोपहर बाद करीब 4.30 बजे बूंदें बरसनी शुरू हुईं। हालांकि यह बारिश बहुत ज्यादा तो नहीं थी लेकिन इसने बिजली आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया। इसके चलते 33 केवी के बारहद्वारी बिजली घर, गांधी पार्क बिजली घर, किशोर नगर, गूलर रोड बिजली घरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कहीं इंश्यूलेटर बर्स्ट हो गए तो कहीं पर जंफर में पानी आने के चलते फाल्ट हो गया। देर शाम तक बिजली विभाग की टीमें लाइनों की पेट्रोलिंग करती रहीं। जहां फाल्ट मिले उन्हें सही करके सप्लाई चालू की गई।

लाइनों के इंश्यूलेटर पर डस्ट जमी होती है। पहली बारिश में पानी के संपर्क में आने के बाद इंश्यूलेटर पर यह समस्या आती है। एक बार डस्ट हट जाने के बाद आगे बारिश के समय कोई समस्या नहीं आएगी। - एसके चौधरी, एक्सईएन, द्वितीय
विज्ञापन


अटे हुए नाले ज्यादा बारिश नहीं झेल पाएंगे

गुरुवार को बारिश होने से लोगों राहत तो मिली। लेकिन शहर के नालों की जो स्थिति है उससे साफ है कि आगे के दिनों में तेज बारिश के समय स्थिति जटिल होगी। सविल लाइन इलाके के बहुत बड़े हिस्से में अटे पड़े नालों के चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वह कभी भी फट कर सड़क पर आ सकता है। कांग्रेस ने इन नालों की स्थिति को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

इकरा पुलिया, जो कि एसआईजी हास्पिटल, धौर्रा पुलिया होते हुए जमालपुर तक का नाला है, वो कई जगह से पट चुका था। उसे नगर निगम ने साफ किया लेकिन उसका मलवा पिछले 20 दिनों से सड़क पर ही डाल दिया है। मलवा और मिट्टी पड़ा था और गुरुवार को बारिश के बाद ही वहां पर कीचड़ के चलते बुरी स्थिति हो गई। इस कारण वहां दुर्गंध की भी समस्या है। कांग्रेस के पूर्व महानगर महासचिव कहते हैं कि सर सैयद नगर से गुजरने वाला मुख्य नाला, जकरिया मार्केट, अजीम स्टेट, निजामी पुलिया, तैय्यब कालोनी क्षेत्र में नाला अटा पड़ा है। इसकी शिकायत नगर स्वास्थय अधिकारी, क्षेत्रीय निरीक्षक से की। वह केवल मौके पर निरीक्षण करके चले गए।यहां के अलावा सराय रहमान, अशोक नगर, रामघाट रोड, मेडिकल रोड, आगरा रोड पर भी नालों की स्थिति ठीक नहीं है। नालों में प्लास्टिक के कप, पालिथीन, कूड़ा, मलवा आदि पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें