फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी: 30 साल का सूखा हुआ खत्म, चित्रांशी ने राष्ट्रीय स्तर पर दो रजत और एक कांस्य पदक

Mon, 23 Dec 2024 02:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नई दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अलीगढ़ की चित्रांशी शर्मा ने 10 एयर पिस्टल में 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
निशानेबाज चित्रांशी शर्मा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय निशानेबाजी में अलीगढ़ की बेटियों ने अपनी चमक बिखेरी है। इसके साथ ही अलीगढ़ जिले में 30 साल का राष्ट्रीय पदक का सूखा खत्म हो गया। नई दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अलीगढ़ की चित्रांशी शर्मा ने 10 एयर पिस्टल में 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन


लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स की चित्रांशी ने जिले में 30 साल से राष्ट्रीय स्तर पर पदक न मिलने के सूखे को समाप्त किया। इसके साथ ही चित्रांशी ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में रिनाउंड शॉट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, दो प्वाइंट से निशानेबाज दीया वशिष्ठ (डीएस कॉलेज) पदक जीतने से रह गईं। वह तीन स्पर्धा में रिनाउंड शॉट बनी। 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल व 50 मीटर फ्री पिस्टल में शामिल हुईं।

शगुन चौधरी, प्रियांशी भारद्वाज, अन्वेशा भारद्वाज ने भी राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया। अब ये सभी भारतीय टीम के लिए ट्रायल की तैयारी में जुट गई हैं। विधायक कोल अनिल पाराशर, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज, मजहर उल कमर, मंजू सिंह ने निशानेबाजों और उनके प्रशिक्षक वेद प्रकाश की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें