वन विभाग की बिना अनुमति के एक बाग में काटे जा रहे पेड़ों की सूचना पर पीआरबी टीम गांव पहुंची। वाहन में दो महिला कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल व चालक योगेश गौतम मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने मौके पर कटे पेड़ों का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो वहां कार्य कर रहा एक युवक पीआरबी कर्मियों पर हमलावर हो गया।
अकराबाद क्षेत्र के गांव दीपपुर गोबरा में आम के पेड़ काटने की सूचना पर पीआरबी पुलिस पहुंची। कटान कर रहे लोगों को उन्होंने रोका तो वह अभ्रदता करने लगे। अभद्रता की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पीआरबी वाहन पर तैनात कर्मियों ने बताया है कि 12 दिसंबर की दोपहर को वन विभाग की बिना अनुमति के एक बाग में काटे जा रहे पेड़ों की सूचना पर गांव पहुंचे थे। वाहन में दो महिला कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल व चालक योगेश गौतम मौजूद था। योगेश ने बताया है कि जैसे ही उन्होंने मौके पर कटे पेड़ों का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो वहां कार्य कर रहा एक युवक पीआरबी कर्मियों पर हमलावर हो गया।अभद्रता करने पर उतारू हो गया। खींचतान में चालक योगेश की सर्ट का बटन टूट गए। मुश्किल से उसे काबू कर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
पुलिस को आता देख पेड़ काट रहे अन्य लोग मौके से फरार हो गए। मौक से पुलिस ने बाग स्वामी दिनेश चंद शर्मा के बेटे को और वीकेश पुत्र मुन्नालाल निवासी दीपपुर को हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने बताया है कि वीकेश के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।