एसीएन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के छेरत स्थित एसीएन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी मां के लिए नृत्य, स्किट, कविता आदि विभिन्न प्रस्तुतियां दे अपनी भावनाओं को साझा किया। माताओं ने अपने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। समारोह में 10वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। एसीएन ग्रुप के चेयरमैन आर ए चौधरी ने विद्यार्थियों को ट्राफी प्रदान कीं।
प्रधानाध्यापिका फराह शेरवानी ने बच्चों को अच्छे कर्मों को अपनाने, माता-पिता को खुश रखने वाले नैतिक तरीकों का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन हिरा खान ने किया। कार्यक्रम में प्रबंधक खुर्शीद चौधरी, असलम चौधरी ने भी मां की महिमा पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान रितु शर्मा, महविश चौधरी, सहर करीमी, शबाना अंसारी , लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
जी20 कार्यक्रमों के तहत एएमयू के अब्दुल्ला स्कूल ने मदर्स डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूल अधीक्षक जहीर ने माताओं का स्वागत किया और बच्चे के व्यक्तित्व के विकास में मां की भूमिका और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। गृह विज्ञान विभाग की रिसर्च स्कॉलर शफा शाहीन ने स्वस्थ राष्ट्र के लिए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य में मां की भूमिका के बारे में उपयोगी जानकारी दी। जी20 कार्यक्रमों की स्कूल समन्वयक लुबना इम्तियाज ने कार्यक्रम का आयोजन किया।