फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बुखार से कराह रहे बच्चे, दो मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना के बाद बुखार का कहर जारी है। बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीड़ित हैं। उल्टी-दस्त की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में 29 बच्चे भर्ती हैं, जिसमें दस बुखार से पीड़ित हैं। गंभीर हालत में दो बच्चे मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए।
विज्ञापन

देहली गेट क्षेत्र का 10 वर्षीय जोसवा टायफायड से पीड़ित है। बुखार तेज होने पर उसे चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जोसवा की मां का कहना है कि कई दिन से बुखार है। आज ही बच्चे को लेकर वार्ड में आई है। हाथरस जनपद के मुरसान की 4 वर्षीय आयशा भी बच्चा वार्ड में भर्ती है। बुखार के अतिरिक्त उल्टी-दस्त की शिकायत है। बच्ची बेहद कमजोर है। मां इमराना ने बताया कि पहले हाथरस में एक निजी चिकित्सक के पास गई थी। वहां से अलीगढ़ रेफर किया गया है। स्टाफ नर्स ने बताया कि बुखार से पीड़ित बच्चों को मच्छरदानी में रखा जा रहा है। सुबह दो गंभीर बच्चों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बच्चों की हालत को देखते हुए यहां भर्ती नहीं किया गया। दोपहर तक इमरजेंसी में बुखार के चार मरीज आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें