फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों ने जोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। लोधा ब्लॉक के गांव लोधा और लोधा की नगलिया में कार्यक्रम स्थल पर काम जारी है। यहां पर एक लाख लोगों के लिए बन रहे पंडाल में 50 हजार कुर्सियों को लगाने की व्यवस्था हो रही है। वाहनों को सुगमता से पार्किंग देने के लिए तीन बड़े स्थल तैयार कराए जा रहे हैं, जिसमें पहला 60 हजार वर्गमीटर, दूसरा 20 हजार वर्गमीटर और तीसरा 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में होगा। यहां सभी तरह के वाहनों को अलग-अलग खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, बायो टायॅलेट, मोबाइल टायलेट, पेयजल आपूर्ति, बिजली की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के लिए बनाए जा रहे मंच को सुरक्षा प्रोटोकाल के अनुसार बनाने के लिए किसान शैलेश सिंह के खेत के पिलर हटवाए जा रहे हैं। सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम कोल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और काम कर रहे अन्य लोगों को मौके पर पूरे स्थल को समतल करने, गड्ढे भरने आदि का निर्देश दिया। उन्होंने वीआईपी मूवमेंट के स्थल पर बालू से समतल कराने के लिए कहा। इसी तरह से उन्होंने निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संजीव पुष्कर ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही है। यहां पर वाटर प्रूफ पंडाल बनाने के साथ ही सुरक्षा के एक एक बिंदु पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें