फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रेलवे स्टेशन से उठाया बच्चा सकुशल बरामद, सीसीटीवी कैमरों ने पहुंचाया अपहरणकर्ता तक, ऐसे दबोचा गया

Thu, 28 Aug 2025 02:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए चार टीमों का गठन किया गया। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन व शहर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले गए। अलीगढ़ स्टेशन पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को एक युवक अपने साथ ले जाते दिखा। स्टेशन के सिविल लाइन साइड से निकलते हुए भी वह दिखाई दिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया बच्चे को उठाने वाला अपहरणकर्ता - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपनी मां के बगल में सो रहे एक डेढ़ साल के बच्चे को अगवा कर लिया गया था। बच्चे को संभल से सकुशल बरामद कर लिया गया है। उसे बदांयू के इस्लाम नगर थाना अंतर्गत गांव धिमरपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक ने अपहरण किया था। वह उसे लेकर चंदौसी के कैथल चौराहे पर पहुंचा था, तभी पकड़ा गया। 

विज्ञापन


बुलंदशहर की कोतवाली डिबाई क्षेत्र के इठावरी निवासी जयप्रकाश मजदूरी करते हैं। करीब चार साल पहले गुजरात में साथ में काम करने वाली राखी से प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली थी। फिर राखी को लेकर गांव में ही रहने लगे। परिजनों के अनुसार 20 अगस्त को राखी दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में डेढ़ साल के बेटे विष्णु को लेकर गई थी। 
विज्ञापन


21 अगस्त की रात को वह ट्रेन में बैठकर दिल्ली से वापस अलीगढ़ पहुंची। क्योंकि डिबाई के लिए 22 अगस्त की सुबह पांच बजे ट्रेन थी लिहाजा वह ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म संख्या एक पर सीढ़ियों के पास अपने बच्चे को लेकर सो गई। जब उसकी आंख खुली तो उसके बगल से इसका डेढ़ साल का बेटा विष्णु गायब था। वह बेटे की तलाश में इधर-उधर दौड़ती रही। जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो वह अपनी ससुराल डिबाई के गांव इठावरी पहुंच गई। वहां परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 27 अगस्त को परिवार वाले जीआरपी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे दबोचा गया बच्चे को उठाने वाला

बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए चार टीमों का गठन किया गया। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन व शहर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले गए। अलीगढ़ स्टेशन पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को एक युवक अपने साथ ले जाते दिखा। स्टेशन के सिविल लाइन साइड से निकलते हुए भी वह दिखाई दिया। अपहरणकर्ता जमालपुर पुल के नीचे से हरदुआगंज स्टेशन की तरफ जाता हुआ दिखा। उसके अलीगढ़ बरेली पैसेंजर 54351 से जाने की आशंका हुई। वह चंदौसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर चंदौसी शहर की तरफ निकल गया। वह बच्चे के साथ पैदल शहर से होते हुए कैथल गांव की ओर गया। वहां से वह बरई चौराहे की और गया। 
यह भी पढ़ें... Aligarh: रेलवे स्टेशन से डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण, उठा ले गया बदमाश, मां के बगल में सो रहा था
वहां से बदमाश बच्चे के साथ धिमरपुरा गांव की ओर गया। वहां पता किया गया तो, पता चला कि अपहरणकर्ता धिमरपुरा गांव का है, बच्चे के साथ कैथल चौराहे पर खड़ा है। टीम कैथल चौराहे पर पहुंची तो वह व्यक्ति वहीं खड़ा मिल गया। उसने अपना नाम मनीष पुत्र  रामप्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी गांव धिमरपुरा थाना इस्लामनगर जिला बदांयू बताया।  साथ ही उसने बच्चे को अलीगढ़ स्टेशन से उठाकर ले जाने का जुर्म स्वीकार किया। उसको गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें