फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आज नहाय-खाय से शुरू होगा छठ पूजा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से नहाय खाय के साथ छठ पूजा महोत्सव प्रारंभ होगा। मंगलवार को श्रद्धालुओं द्वारा खरना बनाया जाएगा। बुधवार को अस्ताचलगामी तो बृहस्पतिवार को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा संपन्न होगी। पूर्वांचल और बिहार के श्रद्धालुओं ने छठ पूजा को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
विज्ञापन

रेलवे लोको कॉलोनी में रहने वाले कुछ परिवार मंदिर पर छठ पूजा का आयोजन करेंगे। यहां सूर्य को अर्ध्य देने के लिए घाट बनाया गया है। टीकाराम मंदिर में अभी तक आयोजन की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुजारी राजू पंडित ने बताया कि कई लोग बिहार में अपने घर गए हुए हैं। सोमवार को अगर श्रद्धालु यहां आयोजन के लिए कहते हैं तो व्यवस्था की जाएगी।
छठ पूजा महोत्सव आज नहाय खाय से शुरू होगा। श्रद्धालु घर की साफ सफाई कर स्नान करेंगे और व्रत का संकल्प लेंगे। श्रद्धालु चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल की प्रसादी ग्रहण करेंगे। मंगलवार को खरना होगा। महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ वाली खीर बनाएंगी। बुधवार की शाम को सूर्य देव की पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी और पारण करेंगी।
विज्ञापन

अर्ध्य देने के लिए यह एकत्रित की जाएगी पूजा सामग्री
बांस की टोकरी, बांस या पीतल के बने सूप, लोटा, थाली, नई साड़ी-कुर्ता पजामा, चावल, लाल सिंदूर, धूप, दूध और जल के लिए गिलास, दीपक, पानी वाला नारियल, गन्ना, शकरकंदी, अदरक का पौधा, हल्दी, नाशपाती, मीठा नींबू, शहद, पान, सुपारी, कपूर, कुमकुम, चंदन, मिठाई आदि।
- छठ पूजा की तैयारी कर ली है। हर साल की तरह इस बार भी व्रत रखकर विधि विधान से सूर्य देव की पूजा करूंगी। बदरबाग में घाट की सफाई हो रही है। - मीना शर्मा, रामबाग कॉलोनी।
- छठ पूजा का बहुत महत्व है। इसकी तैयारी दीपावली के अगले दिन से शुरू कर दी थी। छठी मैया से परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करूंगी। - रीमा सिंह, राजीव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें