फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिसी रिफंड के नाम पर ठगी में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस ने बीमा पालिसी रिफंड कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। 565 पन्नों की चार्जशीट की मदद से अब आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रेलवे कालोनी निवासी मुरादाबाद के रेलवे अभियंता अतर सिंह के साथ 29 दिसंबर 2020 को ठगी हुई थी, जिसमें हैकरों ने लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मुंबई आफिस से कस्टमर केयर बनकर उन्हें काल किया और पालिसी मैच्योर होने के बाद कुछ रिफंड बकाया होने का हवाला देकर आनलाइन एक लाख 80 हजार 999 रुपये की ठगी कर ली थी।
इस मामले में साइबर थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने संदीप गुप्ता निवासी सेक्टर दो वैशाली (गाजियाबाद) मूल निवासी कैउटरा रेलवे क्त्रससिंग (बांदा), तारिक निवासी त्रिलोकपुरी ईस्ट दिल्ली मूल निवासी घोड़े वाली गली थाना देहलीगेट (मेरठ), हिमांशु शेखर निवासी सेक्टर दो, वैशाली (गाजियाबाद) मूल निवासी विद्यापति नगर मधुबनी (बिहार) व अदनान अख्तर निवासी राजीव नगर (दिल्ली) मूल निवासी सरधना (मेरठ) को गाजियाबाद से गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, चारों के खिलाफ 565 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

बिहार का साइबर हैकर बी वारंट पर अलीगढ़ लाया गया
आनलाइन ठगी रैकेट के मेरठ के जिम ट्रेनर के बिहार निवासी साथी राहुल को साइबर थाना पुलिस बी वारंट पर अलीगढ़ ले आई है। यहां उसके द्वारा जमानत अर्जी भी दायर कराई गई, जिसे खारिज कर दिया गया है।
सुरेंद्र नगर की एनसीसी कैप्टन वीना सागर से छह नवंबर 2020 को हुई आनलाइन ठगी मामले में साइबर थाना पुलिस ने मेरठ के जिम ट्रेनर योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
बाद में आगरा के मनीष सविता को पकड़ा गया। इस हैकिंग में पता चला कि इस ठगी का मास्टरमाइंड जिम ट्रेनर का साथी बिहार के सीवान का रहने वाला राहुल है। इसी बीच बस्ती पुलिस ने राहुल को दबोच लिया। उसने वहां पिछले चार साल में 10 करोड़ की ठगी स्वीकारी है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित राहुल को बी वारंट पर अलीगढ़ लाकर जेल में दाखिल कर दिया है। साथ में उसकी यहां जमानत भी खारिज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें