फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सीमेंट कारोबारी की हत्या, परिजनों ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, एटा में तनाव से पुलिस पर दबाव

Tue, 28 Dec 2021 12:07 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ड्राइवर के अलावा निजी गनर से लगातार पूछताछ चल रही है। पुलिस को इंतजार है कि अंतिम संस्कार के बाद परिवार से बातचीत हो तो शायद कुछ तथ्य निकलकर आएं। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन व इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रामघाट रोड पर सोमवार को अलीगंज के सीमेंट कारोबारी की हत्या के बाद पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों व अन्य लोगों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों के देरी से आने पर परिजन भड़के गए। इतना ही नहीं एक डॉक्टर के थप्पड़ भी मार दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर किसी तरह विवाद शांत हुआ। पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें दो गोलियां निकलीं। परिवार का कहना है कि एक तो डॉक्टर देरी से आए और शव से गोली भी नहीं तलाश पाए। बाद में एक्सरे की मदद से गोली तलाशी गई। हत्यारों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब कारोबारी ने गाड़ी रोककर ड्राइवर को पान-मसाला लाने के लिए भेजा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- संदीप हत्याकांड: पत्नी से कहा था- अभी डीआईजी साहब के पास बैठा हूं, सवाल- कहां से पीछा कर रहे थे शूटर, कोई अपना तो नहीं है भेदिया?    

पांच टीमों को मामले के खुलासे में लगाया गया
इधर, एटा में तनाव से अलीगढ़ की पुलिस पर दबाव है। इस घटना की खबर पर सुबह से एटा जनपद के सभी कस्बों के बाजार बंद हैं। अलीगंज में पब्लिक जाम लगाए बैठी है। इसके चलते अलीगढ़ पुलिस पर दबाव है। हालांकि पुलिस की टीमें घटना के खुलासे में जुटी हुई हैं। पांच टीमों को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है। अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है। ड्राइवर के अलावा निजी गनर से लगातार पूछताछ चल रही है। पुलिस को इंतजार है कि अंतिम संस्कार के बाद परिवार से बातचीत हो तो शायद कुछ तथ्य निकलकर आएं। 
विज्ञापन


जिस नीली बलैनो कार से शूटर इस हत्या को अंजाम देने आए थे उसेके विषय में आधी रात में मथुरा पुलिस ने जानकारी दी। यह कार आगरा के व्यक्ति की है। इसके स्वामी को अक्तूबर माह में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से कार सहित अगवा किया गया था। बाद में मथुरा के फरह क्षेत्र में कार लूटकर ले गए थे और कार स्वामी को फरह में फेंक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें