फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में नीरज को स्वर्ण पदक मिलने पर शहर में मना जश्न

विज्ञापन
भारत के जीत जश्न मनाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को भाला फेंक में जैसे ही स्वर्ण पदक मिला, वैसे ही शहर में जश्न शुरू हो गया। मिठाई बांटने और खिलाने का दौर शुरू हो गया। हर कोई जीत की खुशियों से उछल पड़ा और भारत माता के उद्घोष से कुश्ती का अखाड़ा गूंज उठा, जबकि एएमयू सर्किल पर तिरंगा लहराया गया।
विज्ञापन

यूपी एथलेटिक्स के संयुक्त सचिव शमशाद निसार ने नीरज के स्वर्ण पदक जीतने पर एएमयू सर्किल पर खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाया। शमशाद निसार ने कहा कि एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
उनकी इस स्वर्णिम जीत से एथलीट से प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि एथलेक्टिस फेडरेशन ऑफ इंडिया का मान नीरज ने बढ़ाया है। इस अवसर पर सना अंजुम, युसरा इरम, हीरा सिंह, कोच दानिश मोहसिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक एसोसिएशन व जिला कुश्ती एसोसिएशन ने अखाड़ा शांतिकुंज में जश्न मनाया। यूपी ओलंपिक के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने कहा कि पीएम मोदी की खेल के प्रति विशेष रुचि के चलते देश में खेल के प्रति एक क्रांति आई है।
कुश्ती के सचिव भगत सिंह बाबा, उस्ताद रेवती प्रसाद, खलीफा गंगे पहलवान, अरुण अग्रवाल, अरुण चौहान, विकास वार्ष्णेय, ऋषि पहलवान के नेतृत्व में पहलवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर धर्मपाल यादव, शमशाद निसार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
संस्कार भारती के जिला संयोजक भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के नेतृत्व में अचलताल इलाके में तिरंगा लहराकर खुशियां मनाई गईं। मिठाई बांटी गईं। भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने कहा कि यह अभी शुरुआत है। हर्ष व्यक्त करने वालों में राजाराम मित्र, अनिल नवरंग, रंजन आधुनिक, संजय गोयल, अनिल राज गुप्ता, आलोक शर्मा, विपिन राजा, लव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
ज्ञान महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. ललित उपाध्याय ने स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है।
मेजबान रेस्टोरेंट देगा 10 फीसदी की छूट
नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में सेंटर प्वाइंट स्थित मेजबान रेस्टोरेंट ने होम डिलीवरी खाना मंगाने पर एक महीने तक 10 फीसदी छूट देने का एलान किया है। रेस्टोरेंट के संचालक विवेक बगई ने बताया कि नीरज ने देश का मान बढ़ाया है।
बच्चे व युवाओं को बांटे हॉकी के 100 प्रारूप
युवा भारत पतंजलि परिवार व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संत रविदास शाखा नौरंगाबाद की ओर से पढ़ने वाले बच्चे व युवाओं को हॉकी का प्रारूप प्रिंट कराकर भेंट किया गया। संघ विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार ने कहा कि हॉकी ने भारत को कई सालों तक विश्व विजेता बनाया है।
डीएवी कन्या इंटर कॉलेज के कोच प्रदीप कुमार का सम्मान हुआ। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा फैंसी, देवेंद्र पाल सिंह, सुनील शर्मा भंडारी, जयप्रकाश शर्मा, आशीष कुमार, प्रशांत पंडित, देवेश सिंगर, देवेंद्र गोलू, रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन पतंजलि युवा प्रभारी भूपेंद्र शर्मा ने किया।

अचल ताल पर टोक्यो में गोल्ड जीतने पर खुशियां मनाते भुवनेश आधुनिक व अन्य। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें