केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं में 70 से 80 फीसदी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। दिसंबर में शत प्रतिशत पढ़ाई पूरी हो जाएगी। 10वीं की पहली परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी ही नंबर बढ़ाने के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विद्यार्थियों को तनाव मुक्त परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। वह बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए एक और मौका पा सकेंगे। स्कूल में 75 से 80 फीसदी पढ़ाई पूरी हो चुकी है।-आरती मित्तल, प्रधानचार्या, मदर्स टच स्कूल
10वीं और 12वीं में 80 फीसदी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। शेष पाठ्यक्रम भी दिसंबर में पूर्ण हो जाएगा। प्री बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी शुरू हो गई है।-श्याम कुंतैल, प्रधानाचार्य, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूलविज्ञापन
10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड की परीक्षा दिसंबर में होगी। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई 80-85 फीसदी हो चुकी है। दिसंबर से पहले पढ़ाई शत-प्रतिशत पढ़ाई पूर्ण हो जाएगी।-निर्मल अग्रवाल, प्रधानाचार्या, विजडम पब्लिक स्कूल
बोर्ड की डेट शीट आने के बाद अब प्री बोर्ड की परीक्षा दिसंबर में होगी। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई 80 फीसदी हो चुकी है। शेष पढ़ाई भी जल्द पूर्ण हो जाएगी।-अंजू राठी, प्रधानाचार्या, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल
ये हैं नियम