फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून : जेएनयू छात्र शारजील इमाम के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तारी के लिए भेजी टीम 

Sat, 25 Jan 2020 06:08 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU
विज्ञापन
जेएनयू के छात्र शारजील इमाम के खिलाफ अलीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी ने कहा कि 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्र विरोधी बयान दिए थे। उन्होंने कहा कि उनके भाषण के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम को भेजा जा रहा है।   
विज्ञापन


बता दें कि जेएनयू छात्र शरजिल इमाम वायरल वीडियो में कहता है कि हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से अलग कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएं वायुसेना से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।

असम के अलग होने पर सुनेंगे बात

भड़काऊ वीडियो में शरजिल कहता है, 'भारत और असम अलग हो जाएं, तभी वे हमारी बात सुनेंगे। क्या आपको पता है असम में मुसलमानों का क्या हाल है? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुस्लिमों को हिरासत केंद्र में डाला जा रहा है। छह-आठ महीनों में पता चलेगा कि वहां सारे बंगालियों को मार दिया गया। यदि हमें असम की मदद करनी है तो असम का रास्ता बंद करना होगा।'
विज्ञापन


शरजिल पर दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा

इससे पहले असम के मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा था कि दिल्ली के शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन के मुख्य आयोजक शरजिल का कहना है कि असम को शेष भारत से अलग कर देंगे। राज्य सरकार ने इस देशद्रोही बयान पर संज्ञान लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

एएमयू अलीगढ़ धरना प्रदर्शन में स्कूटर से पहुंचे दो संदिग्ध

वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाब-ए-सैयद पर चल रहे छात्रों के धरना स्थल पर स्कूटर सवार दो संदिग्ध पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों को लेकर अपशब्द कहे। इस घटना के बाद से एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। मामले में एएमयू की ओर से पुलिस को पत्र भी लिखा गया है। 

छात्रों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराते हुए कार्रावई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक इनकी पहचान शहर के ही रहने वाले और एक हिंदू संगठन से जुड़े व्यक्तियों के रूप में हुई है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि पहचान को लेकर नहीं की गई है। घटना शाम 4:10 बजे की बताई जा रही है। रात में मिली सूचना पर पुलिस स्तर से मुकदमे की तैयारी भी की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें