फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अलीगढ़ में शाहीन बाग जैसे धरने का अंदेशा, खुफिया इनपुट के बाद कड़े सुरक्षा इंतजाम

Sun, 19 Jan 2020 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
amu protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस को अलीगढ़ में भी दिल्ली के शाहीन बाग जैसे धरने का अंदेशा है। शुक्रवार से फिर महिलाओं के सड़क पर आ जाने से पुलिस को शक है कि उनको फंडिंग कराई जा रही है। खुफिया इनपुट आने के बाद पुलिस प्रशासनिक स्तर से शहर में तगड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां शहर को 25 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, शहर में आधा दर्जन महिला मजिस्ट्रेट अतिरिक्त तैनात की गई हैं। पान वाली कोठी और जमालपुर इन प्रदर्शनकारियों के निशाने पर है। इसे देखते हुए लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब तक पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के बेटे युवा सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा नोटिस देने के लिए इस तरह के एक दर्जन लोगों को चिह्नित कर लिया गया है।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सिविल लाइंस इलाके में भी कहीं शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाओं का धरना शुरू कराने की कवायद है। शुक्रवार को जमालपुर व दोदपुर में महिलाएं प्रदर्शन करते हुए अचानक सड़कों पर आ गई थीं। अचानक यह प्रदर्शन होने पर जब खुफिया इनपुट जुटाया गया तो पता चला कि शहर के कुछ बड़े नेता व उद्यमी यह धरना कराने के लिए फंडिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके लिए स्थान जमालपुर या पान वाली कोठी ही चुना गया है। इस इनपुट के आने के बाद जिला पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने एक सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में आधा दर्जन महिला अधिकारियों को सर्किल वार सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। इनमें सीओ सर्किल प्रथम में भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ.निधि राठौर, सर्किल द्वितीय में एबीएसए हेमलता, सर्किल तृतीय में एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय व डीपीओ स्मिता सिंह को लगाया गया है।

वहीं सर्किल तृतीय के लिए ही धनीपुर व जवां की डीपीओ रजनी शर्मा व कुसुम वर्मा को रिजर्व में रखा गया है। यह अपने अपने क्षेत्र के सर्किल अफसर व थाना प्रभारियों से कोआर्डिनेट कर कहीं भी होने वाले महिलाओं के प्रदर्शन को रोकने की दिशा में काम करेंगी। इसके अलावा शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

ख्वाजा हलीम की कोठी पर लगा धरना तो होगी कार्रवाई

सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि ख्वाजा हलीम के बेटे ख्वाजा हसन जिबरान को इंस्पेक्टर सिविल लाइंस की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि उनके घर के बाहर आए दिन महिलाएं प्रदर्शन को एकत्रित हो रही हैं। प्रदर्शन में शामिल रहने वाली महिलाओं की सर्वाधिक आवाजाही उनके घर में देखी जा रही है। इसलिए उनकी संलिप्तता उजागर हो रही है।

नोटिस में कहा गया है कि अगर भविष्य में कोई प्रदर्शन इस इलाके में या उनके दरवाजे पर हुआ तो इसके लिए उन्हें ही जिम्मेदार माना जाएगा। इस तरह के नोटिस सिविल लाइंस के जामलपुर, दोदपुर व केलानगर इलाके में लोगों को दिए जाने की तैयारी चल रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। अब तक एक दर्जन से अधिक लोग चिह्नित कर लिए गए हैं।

- किसी को बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन या जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। यह बात स्पष्ट रूप से बता दी गई है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भी बैठक में यह बता दिया गया है। कानून किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। 
-चंद्रभूषण सिंह, डीएम

- कुछ लोगों के द्वारा महिलाओं को भड़काकर प्रदर्शन में आगे करने का इनपुट मिल रहा है। जिस पर पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर लाया गया है। किसी को बिना अनुमति धरना प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा। जो लोग बरगलाने का काम कर रहे हैं उन पर निगरानी रखी जा रही है। उन्हें नोटिस देकर चेताया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई प्रस्तावित है। 
-आकाश कुलहरि, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें